Aurangabad
सरकार किसानों के खेत में पानी दो नही तो करेंगे आंदोलन – राघवेंद्र यादव

गुरुआ बाजार में उत्तरी कोयल नहर परियोजना के अधूरा पङी कार्य को अविलंब पूरा करने के लिए मजदूर किसान मोर्चा की बैठक बैठक संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता रामस्वरुप प्रसाद सिंह ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रालोसपा के प्रदेश महासचिव व मानववादी मोर्चा के संरक्षक राघवेन्द्र नारायण यादव ने बताया कि गुरुआ विधान सभा क्षेत्र के किसानों की बहुप्रतीक्षित समस्या उत्तरी कोयल परियोजना नहर है।जो पांच दशक से अधूरा पङी हुई है।इस परियोजना को लेकर मजदूर किसान मोर्चा के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया गया था किन्तु सरकार को दोरंगी नीतियों के कारण फिर आंदोलन शुरु कर दिया गया।यहां के किसानों के खेतों में उत्तरी कोयल परियोजना नहर की पानी नही मिलने से सैकङो एकङ उपजाऊ भूमि बंजर पङी हुई है।युवा वर्ग के लोग सुविधाओं के अभाव में अपनी खेती को छोड़कर पलायन कर रहे हैं।इसलिए सरकार हमलोंगो के खेतों में पानी दो नही तो हमलोग जन आंदोलन करेंगे।इस मौके पर शिक्षक हरिद्वार प्रसाद सिंह पूर्व मुखिया विष्णुदेव प्रसाद, जन अधिकार पार्टी के जिला सचिव मशिहु जमा खां उर्फ टन्ना खां, अनुज कुमार, संजय पासवान, गुप्ता यादव, अशोक यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।