गौतम कुमार बने जिला टॉपर, 471 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में पाया दूसरा स्थान

SHARE:

छात्र गौतम

सुपौल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें राघोपुर प्रखंड के कोरियापट्टी गांव निवासी कुमारी रानी रंजू और शिक्षक ललित नारायण यादव के पुत्र गौतम कुमार ने विज्ञान संकाय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गौतम ने 471 अंक अर्जित कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और गांव समाज का मान बढ़ाया है। गौतम की प्रारंभिक शिक्षा सुपौल जिले के आरएसएम पब्लिक स्कूल से हुई, जहां उन्होंने 2023 में मैट्रिक परीक्षा में 96.69% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की थी। इंटरमीडिएट की शिक्षा उन्होंने केएन इंटर कॉलेज, राघोपुर से प्राप्त की।
छात्र गौतम
छात्र गौतम
वर्तमान में गौतम कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनकी इच्छा है कि वह एक कुशल डॉक्टर बनकर देश की सेवा करें। गौतम के पिता ललित नारायण यादव, जो पेशे से शिक्षक हैं, ने बताया कि उनके पुत्र की पढ़ाई में बचपन से ही गहरी रुचि रही है और वह हमेशा मेहनत व लगन से आगे बढ़ते रहे हैं। गौतम की इस सफलता से गांव में हर्ष का माहौल है। परिवार, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौतम जिस केएन इंटर कॉलेज राघोपुर से विज्ञान का पढ़ाई किया है उस महाविद्यालय में विज्ञान में एक शिक्षक, रसायनशास्त्र में एक शिक्षक और भौतिकी विज्ञान में एक शिक्षक कार्यरत है।
News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!