बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 2025 घोषित: 82.11% विद्यार्थी हुए सफल

SHARE:

न्यूज डेस्क पटना;

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 29 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 15,58,077 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से 12,79,294 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 82.11% रहा, जो पिछले वर्ष (82.91%) की तुलना में थोड़ा कम है।

तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।

  1. साक्षी कुमारी – जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर
  2. अंशु कुमारी – भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी, पश्चिम चंपारण
  3. रंजन वर्मा – शिव शंकर सिंह उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार, भोजपुर

इन तीनों विद्यार्थियों ने 489 अंक (97.80%) प्राप्त किए हैं।

प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या

  • प्रथम श्रेणी: 4,70,845 विद्यार्थी
  • द्वितीय श्रेणी: 4,82,012 विद्यार्थी
  • तृतीय श्रेणी: 3,07,792 विद्यार्थी

टॉपर्स की सूची

पुरस्कार और सम्मान बिहार बोर्ड ने इस वर्ष टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है।

  • प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹2 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
  • द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को ₹1.5 लाख मिलेगा।
  • तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ₹1 लाख की राशि दी जाएगी।
  • चौथे से दसवें स्थान तक के विद्यार्थियों को ₹20,000 का पुरस्कार मिलेगा।

रिजल्ट कहां देखें विद्यार्थी अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर देख सकते हैं। उन्हें रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर परिणाम प्राप्त करना होगा।

पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम 2024 में पास प्रतिशत 82.91% था, जबकि इस वर्ष यह 82.11% है। इस बार 15,58,077 परीक्षार्थियों में से 12,79,294 सफल हुए हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन इस बार भी शानदार रहा है। टॉप 10 की सूची में 60 छात्राएँ और 63 छात्र शामिल हैं।

खबरे अभी और है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!