राघोपुर;
बिहार बोर्ड द्वारा शनिवार को जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सुपौल जिला के नपं सिमराही स्थित लखिचन्द साहु उच्च माध्यमिक विद्यालय, की छात्रा सोनाली कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने 456 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की और अपने माता-पिता, गुरुजनों व विद्यालय का नाम रोशन किया।
सोनाली नगर पंचायत सिमराही वार्ड नं. 3, निवासी शत्रुघ्न कुमार कारक और ममता देवी ने बेटी है। उनके इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए माता पिता ने कहा कि उसने कठिन परिश्रम व समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने भी सोनाली की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सोनाली जैसी मेधावी छात्राएँ विद्यालय और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएँ दीं।
सोनाली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए, तो किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षक और सगे-संबंधियों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।





