तीनटोलिया की क्रांति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किए 456 अंक

SHARE:

सुपौल;

सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड के तीनटोलिया वार्ड नंबर 12 निवासी क्रांति कुमारी ने शनिवार को जारी मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 456 अंक प्राप्त के प्रथम श्रेणी से पास किए हैं। क्रांति उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, तीनटोलिया की छात्रा हैं।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्रांति के पिता दिलीप कुमार यादव उर्फ गुलाब और माता मनोरमा देवी ने अपनी बेटी की सफलता पर गर्व जताया और कहा कि यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, वह बचपन से ही पढ़ाई में लगनशील रहती है।

स्कूल के शिक्षकों और गांववासियों ने क्रांति की इस उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्रांति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, एवं गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि आगे वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!