राघोपुर;
गायत्री शक्तिपीठ सिमराही में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर लघु अनुष्ठान, विशेष पूजन एवं संकल्प लिया गया। इस अवसर पर परिव्राजक शशि कपूर एवं सुमंत कुमार ने अनुष्ठान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह साधना व्यक्ति के तन और मन का शोधन एवं परिष्कार करती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने 24,000 गायत्री महामंत्र जप का संकल्प लिया।

गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में स्वीटी अग्रवाल, ने अखंड दीप प्रज्वलित कर सतत जलाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत रविवारिय हवन पूजन एवं दीक्षा संस्कार भी आयोजित किया गया, जिसमें कुसुम लाल साह, रेणु देवी, बुद्धदेव पासवान, गिरधर प्रसाद मेहता एवं गीता देवी ने दीक्षा ग्रहण की।

इस आयोजन में गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्था समिति के सदस्य अर्जुन प्रसाद स्वर्णकार, सरयुग साहू, प्रमोद महासेठ, प्रदीप चौधरी, परमानंद दास, रमेश कंठ, राम कुमार पोद्दार, राधेश्याम भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षिका मधु कुमारी, विभा देवी, कांति सिंह, चंचल कुमारी, वंदना कुमारी, शिवरानी कुमारी, ललित यादव, शिक्षक जयप्रकाश ज्योति, जयप्रकाश साहू, सत्यनारायण शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया।यह विशेष अनुष्ठान भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का सुअवसर बना और नवरात्रि साधना का महत्व एक बार फिर सभी के समक्ष उजागर हुआ।





