राघोपुर;
सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गद्दी धरहरा रोड स्थित बाबा सलहेस मंदिर के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक और टेम्पो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी अनुसार, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गौनहा वार्ड 4 निवासी मनोज साह अपनी पत्नी हिरा देवी व एक वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार के साथ सुपौल डॉक्टर के पास जा रहे थे। इसी दौरान धरहरा स्थित बाबा सलहेस मंदिर के पास तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम मिथलेश दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
मां बिलख-बिलख कर बोली— “कितने देवी-देवताओं से मन्नत मांगी थी”
स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां और बेटे को तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां हिरा देवी बदहवास हो गई और रो-रोकर डॉक्टरों से अपने बच्चे को बचाने की गुहार लगाती रही। उन्होंने बिलखते हुए कहा, “कितने देवी-देवताओं के चौखट पर माथा टेकने के बाद यह पुत्र हुआ था। अब इसे खो दिया तो हम कैसे जिएंगे?”
पुलिस करेगी कार्रवाई
मामले राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें अभी और है…..





