राघोपुर में चौकीदार को खूंटा में बांध एक ही रात में 9 दुकानों में भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ

SHARE:

हथियार के बल पर चौकीदार को खंभा से बांध मंदिर के पुजारी को भी किया कैद, व्यापारियों में दहशत

राघोपुर संवाददाता;

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान चौक पर गुरुवार की रात अपराधियों ने जबरदस्त तांडव मचाते हुए एक ही रात में 9 दुकानों को निशाना बनाया। हथियारों से लैस बदमाशों ने दुकानों के ताले तोड़कर नगद सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना के दौरान गश्ती कर रहे चौकीदार को बंधक बनाकर खंभे से बांध दिया गया, वहीं पास के मंदिर के पुजारी को पकड़कर सामुदायिक भवन के कमरे में बंद कर दिया गया। चोरी की गई दुकानों में चेतन चांद वस्त्रालय, महेश मोबाइल, हरेराम मोबाइल, राज राधा ज्वेलर्स, शंभु किराना स्टोर, शंकर पंखा दुकान, प्रमोद मेहता की सब्जी दुकान, अनोज पंडित की साइकिल दुकान और मो. जियाउल की कपड़ा व जूता दुकान शामिल हैं। बदमाशों ने चेतन चांद वस्त्रालय से नगदी और कीमती कपड़े, मोबाइल दुकानों से सैकड़ों नए-पुराने मोबाइल, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, राज राधा ज्वेलर्स से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण, शंभु किराना स्टोर से महंगे किराना उत्पाद और अन्य दुकानों से भी कीमती सामग्री चोरी कर ली।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।इधर, राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!