सिमराही में रामनवमी पर कल यानी सोमवार को दिन के 12 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारी पूरी

SHARE:

सिमराही बाजार में उमड़ेगे रामभक्त, ठाकुरबाड़ी मंदिर से होगी शुरुआत

राघोपुर संवाददाता

रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी सुपौल के सिमराही बाजार स्थित एनएच 57 किनारे ठाकुरबाड़ी सह बड़ी दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार यह शोभायात्रा सोमवार को यानी कल ही दोपहर के 12 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी, जिसमें भारी संख्या में रामभक्तों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

शोभायात्रा को लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढाक, घुड़सवार, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की जाएगी।

समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग पर पेयजल, स्वास्थ्य जांच और ट्रैफिक व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन से भी समन्वय बनाकर शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और भव्य रूप देने की तैयारी की जा चुकी है।

रामनवमी के इस शुभ अवसर पर सिमराही बाजार एक बार फिर रामभक्ति में सराबोर हो उठेगा।

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!