राघोपुर के दौलतपुर में अग्नि पीड़ितों के बीच यूनिटी क्लब सिमराही ने किया राहत सामग्री का वितरण

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

सुपौल के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 और 7 में बीते गुरुवार की संध्या हुई भीषण अग्निकांड की घटना से 73 परिवारों के करीब 200 घर जलकर राख हो गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद लगातार सामाजिक संस्थाएं एवं प्रशासन पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं।इसी क्रम में रविवार को यूनिटी क्लब सिमराही की ओर से अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि चिन्हित पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार राहत किट में चावल, मुढ़ी, दालमोट, सर्फ, साबुन, आलू, प्याज, तेल, नमक, मच्छरदानी, बेडशीट, मच्छर धूप, बिस्किट सहित अन्य आवश्यक खाद्य व उपयोगी सामग्री शामिल की गई। राहत वितरण कार्यक्रम में यूनिटी क्लब सिमराही के प्रणव जायसवाल, सुभाष पांडेय, विप्लव भगत, विश्वजीत भगत, अमित महतो, जीतू सोनी, विनय भगत, कुंदन साह, अविनाश साह, सतीश यादव, डॉ. तारिक अनवर, डॉ. भरत चौधरी, मुखिया सतीश पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व शनिवार और रविवार को सिमराही सेवा समिति तथा प्रगति बाल विकास फाउंडेशन की ओर से भी राहत सामग्री का वितरण किया गया था। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी अंचल कार्यालय द्वारा राहत शिविर का संचालन किया जा रहा है।इस बीच विद्युत विभाग की टीम भी उक्त गांव में तेज़ी से बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि सभी अग्निपीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शीघ्र आवास प्रदान कर पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। इस भीषण हादसे के बाद संपूर्ण क्षेत्र में शोक एवं संवेदना का माहौल बना हुआ है, लेकिन राहत कार्यों की तत्परता ने लोगों में उम्मीद की किरण भी जगाई है।

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!