राघोपुर संवाददाता ;
सुपौल के राघोपुर थाना इलाके के हरीपुर गांव वार्ड 2 में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, घटना करीब शाम 6 बजे उस वक्त घटी जब एक ट्रैक्टर मिट्टी लेकर गांव से गुजर रहा था। उसी दौरान मो. फकीर उर्फ रहीम साफी का 12 वर्षीय पुत्र मो. इस्लाम ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर का पिछला चक्का बच्चे के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और मामले की सूचना परिजनों को दी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के रास्तों से ट्रैक्टर जैसे भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
खबरें और भी है….





