सुपौल: राघोपुर में अपराधियों ने दवा व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी किया

SHARE:


राघोपुर में बेलगाम अपराधियों ने की वारदात, पुलिस जांच में जुटी

राघोपुर संवाददाता;

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गया है, शनिवार की देर संध्या राघोपुर थाना की पुलिस सिमराही बाजार स्थित जेपी चौक पर वाहन चैकिंग अभियान चला रही थी। उधर देर रात बैखोप हथियारबंद अपराधियों ने डुमरी गांव में एक दवा व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब चंदन कुमार चौधरी (35 वर्ष) अपने भाई चिंटू चौधरी के साथ सिमराही बाजार स्थित अपने दवा दुकान से घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही दोनों भाई घरहरा महादेव मंदिर से आगे एक ईंट भट्ठा चिमनी के पास पहुँचे तो पूर्व से घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने लूट की नीयत से उन्हें रोकने की कोशिश की। जब दोनों नहीं रुके, तो अपराधियों ने पीछा कर डुमरी गांव के समीप उन पर गोलीबारी कर दी।

इस हमले में चंदन को दो गोलियां लगीं है बताया जा रहा है गोली उनके छाती के दांया और बायां भाग में बांह के नीचे लगी है। घायल अवस्था में चंदन सड़क पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। चिंटू की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया।

ग्रामीणों की तत्परता से एक अपराधी को पकड़ लिया गया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल चंदन को पहले राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज अभी सुपौल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!