प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी आगमन को सफल बनाने हेतु सिमराही बाजार में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

मधुबनी जिले में आगामी 24 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी की एक अहम विधानसभा स्तरीय बैठक सोमवार को सिमराही बाजार में नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता के आवासीय परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार राय एवं मंच संचालन नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सह विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी श्री अनुरंजन झा उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी की जिला इकाई से लेकर मंडल स्तर तक के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 24 अप्रैल को आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूप से तैयारियों की समीक्षा की गई एवं जमीनी स्तर पर रणनीति पर चर्चा की गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह अवसर सिर्फ एक जनसभा का नहीं बल्कि जनआकांक्षाओं के साथ जुड़ने और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने का माध्यम है। अतः सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करें और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।”

बैठक में मंडल स्तर पर कार्यक्रम समन्वय हेतु प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई जिनमे विनीता देवी को राघोपुर दक्षिण मंडल ,स्मृति कुमारी को राघोपुर मध्य ,सीमा कुशवाहा को सिमराही नगर , ममता झा को राघोपुर उत्तर , प्रीतम रजक को सरायगढ़ दक्षिण , प्रभु मेहता को निर्मली ग्रामीण , विजय सिंह एवं अनिल साह को सरायगढ़ उत्तर एवं बैद्यनाथ भगत को निर्मली नगर का प्रभारी नियुक्त किया गया
वहीं जिला प्रभारी अनुरंजन झा ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर, कार्यकर्ताओं से संवाद बनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रम को लेकर पूर्ण उत्साह के साथ क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाने का संकल्प लिया और पीएम मोदी के स्वागत हेतु व्यापक तैयारियों पर जोर दिया।

बैठक के दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा समाज में समता, स्वतंत्रता और न्याय के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर जी की विचारधारा आज भी देश को दिशा दे रही है और भाजपा उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, जिला मंत्री स्मृति कुमारी, ममता झा, प्रीतम रजक, जिला उपाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विपिन साह, महामंत्री प्रशांत वर्मा, चंदन गुप्ता, बीरेंद्र मंडल, भरत सिंह, विष्णु कुमार, सुनील कुमार नायक, कमलेश प्रधान, सागर गुप्ता, शुभम , गुड्डू आदि शामिल रहे।

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!