जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतों की आत्मा की शांति के लिए यूनिटी क्लब, सिमराही के बैनर तले गुरूवार की संध्या श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च सिमराही बाजार एनएच 27 किनारे स्थित ठाकुरबाड़ी से निकलकर एनएच 27 होते हुए जेपी चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुचा। जहां कैंडल मार्च 1 लोकसभा में परिवर्तित हो गया। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद सहित कई नारे बुलंद किए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। यह नृशंस कृत्य न केवल निर्दोष पर्यटकों पर हमला था, बल्कि भारत की आत्मा पर सीधा हमला था। वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को सरकार पर भरोसा है और जो विषैले फन पाले हुए हैं, उन्हें कुचलने का कार्य जल्द ही होगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और हर नागरिक इस हमले को एक व्यक्तिगत चोट मानते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता और संकल्प का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
खबरें और भी है….





