राघोपुर संवाददाता;
नगर पंचायत सिमराही के वार्ड-15 स्थित पिपराही गांव में रविवार की रात सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. तेजनारायण चौधरी के आवास पर हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलते हुए डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने करीब डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाते हुए लाखों रुपए नकद और आभूषणों की लूट की। घटना की जानकारी देते डॉ तेजनारायण चौधरी के पुत्र पीड़ित साकेत नारायण उर्फ बबलू ने बताया कि उनके पिता डॉ. तेजनारायण चौधरी अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में पिछले 18 दिनों से बाहर हैं और वह घर पर अकेले रह रहे थे। रविवार रात करीब 12:15 बजे वह अपने घर में टीवी बंद कर सोने के लिए जा ही रहे थे कि इसी दौरान करीब 12:30 बजे सात की संख्या में हथियारबंद अपराधी ने उनके आंगन में घुस आए। बदमाशों ने धमकी और गाली गलौज करते हुए हथियार के बल पर कमरे व अलमारी की चाबी मांगी। विरोध करने पर तीन अपराधियों के द्वारा उनके साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान अपराधियों ने हथियार दिखाते हुए उसके कमरे से तीन लाख नगद लूट लिया, और कहा कि पूर्व में दर्जनों हत्याएं किए है इसका भी गोली मारकर हत्या कर दो।
उसके बाद अपराधियों ने उसे ऊपरी मंजिल पर ले गया, जहां जबरन ऊपरी मंजिल के दो कमरों के ताले खुलवाए और सारा सामान इधर उधर बिखेर कर घर मे रखे अलमीरा को तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली। इसके बाद निचली मंजिल पर भी कमरा को खोलवाकर उसके माता पिता के कमरे में रखा दो तिजोरियों और दो अलमारियों को तोड़कर अंदर रखा लाखों रुपया नगदी सहित लाखों का जेवरात लूट लिया। जाते समय अपराधी घर के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए और मकान के मुख्य गेट ग्रिल का ताला खुलवाकर उनको पुनः एक कमरे में बंद कर दिया। उस समय देखा कि घर के बाहर भी कुछ अन्य अपराधी भी खड़े थे। पीड़ित ने बताया कि वह पूरी रात दरवाजा खोलने का प्रयास करते रहे और घंटो प्रयास के बाद सुबह करीब पांच बजे किसी तरह दरवाजा खुला गया, उसके बाद वह बाहर निकलकर अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के दौरान अपराधियों ने उनके चार मोबाइल फोन भी ले गए, जिस कारण वह तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी जा सके थे। सोमवार की सुबह जब घटना की जानकारी अन्य परिजनों को होने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी राघोपुर थाना की पुलिस को दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, एक ब्लूटूथ डिवाइस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
मामले को लेकर डॉ. तेजनारायण चौधरी के भतीजे राजीव चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, अपराधी करीब 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान लूट ले गए हैं। वास्तविक आंकलन डॉ. चौधरी के लौटने के बाद ही संभव हो सकेगा। बताया की घटना की जानकारी के बाद जब वहलोग घटना स्थल पर पहुचे तो देखा कि घर के बाहर दक्षिण साइड में और घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरा में काला कपड़ा बंधा हुआ था, इससे यह प्रतीत होता है कि चोरों ने घर के पीछे बाउंड्री कूदकर आंगन में प्रवेश किया होगा। जानकारी देते स्थानीय निवासी सुबोध जायसवाल ने बताया कि घटना के समय तेज बारिश और आंधी के कारण आसपास के लोगों को कोई भनक नहीं लग सकी।
घटना की जानकारी के बाद सोमवार को सुबह के करीब साढ़े 9 बजे एसडीपीओ बीरपुर सुरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुचे, उनके साथ थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे। एसडीपीओ ने बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित गृहस्वामी से गंभीरता से पूछताछ किया। इस दौरान एसडीपीओ ने कैमरा को कपड़ा से बंधा हुआ स्थान के साथ साथ अपराधियों को प्रवेश करने और घटना कर वापस जाने की स्थिति के भी जानकारी लिया।
इस बावत एसडीपीओ बीरपुर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डॉ तेजनारायण चौधरी के घर डकैती की सूचना मिली है, 7-8 की संख्या में अपराधकर्मी ने घटना को अंजाम देकर नगदी व जेवरात की लूट की बात बताई जा रही है। बताया कि घटना को लेकर सभी विन्दुओ पर अनुसंधान की जा रही है बहुत जल्द अप्रश कर्मियों को पकड़ लिया जाएगा।खबरें और भी है…





