राघोपुर;
राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही के वार्ड 4 स्थित मां भगवती मंदिर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
मंदिर के पुजारी ने जानकारी दी कि सुबह मंदिर परिसर में टहलने आए श्रद्धालुओं ने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा। जब अंदर जाकर देखा गया, तो पाया कि मंदिर से सात पीस चांदी का झाप और 19 भरी चांदी का एक मर्री गायब था। चोरी की घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाएं, पुलिस गश्त नदारद
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मोहल्ले में पिछले कुछ महीनों से लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस की गश्त न होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। मोहल्ले में कई जगहों पर जुआ, स्मैक और नशीली पदार्थों का सेवन धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।
प्रशासन से सुरक्षा की मांग
मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि मंदिर सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
खबरें और भी है….





