सुपौल: राघोपुर में हाईवे गश्ती दल का वाहन चालक पर शराब पीकर उत्पात मचाने का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;
बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद, सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के हाईवे गश्ती दल का वाहन चालक मनीष कुमार सिंह पर खुलेआम शराब पीकर उत्पात मचाने, स्थानीय लोगों को धमकाने और रंगदारी मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। साथ ही उक्त चालक सिपाही का एक शराब के नशे में धुत जमीन पर लेटा हुआ वीडियो एवं एक फुटकर विक्रेता के साथ शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए उसके साथ हाथापाई करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीष कुमार सिंह अक्सर रेलवे स्टेशन, सड़कों, मोहल्लों और कोचिंग सेंटरों के पास नशे की हालत में देखा जाता है। आरोप है कि वह न केवल आम नागरिकों को धमकाता है, बल्कि कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों और बच्चियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करता है। स्थानीय लोगों ने मौखिक रूप से कई बार इसकी शिकायत राघोपुर थाना की पुलिस से की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जहां आम नागरिकों को शराब पीते पकड़े जाने पर तुरंत जेल भेजा जाता है और भारी जुर्माना लगाया जाता है, वहीं मनीष कुमार सिंह पर कोई कार्रवाई न होने से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
इस बावत राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
खबरें और भी है….
News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!