सुपौल: सिमराही बाजार स्थित बीना क्लिनिक में हर रविवार उपलब्ध रहेंगे फिजिशियन डॉ. विनय कुमार

SHARE:

सुपौल प्रतिनिधि;

नगर पंचायत सिमराही हॉस्पिटल रोड स्थित अनंत मंदिर के समीप बीना क्लिनिक में अब प्रत्येक रविवार को चिकित्सक डॉ. विनय कुमार मरीजों को परामर्श दे रहे है। यह जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

डॉ. विनय कुमार, जो एमबीबीएस एवं एमडी (मेडिसिन) की डिग्री पीएमसीएच पटना से प्राप्त कर चुके हैं, वर्तमान में होप हॉस्पिटल, पूर्णिया में कंसल्टेंट फिजिशियन के रूप में कार्यरत हैं। इसके पूर्व वे वीआईएमएस पावापुरी में सीनियर रेजिडेंट और एनएमसीएच पटना के नशा मुक्ति केंद्र में रेजिडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बीना क्लिनिक सिमराही बाजार के हॉस्पिटल रोड में अनंत भगवान मंदिर के समीप स्थित है, जहाँ अब प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से ओपीडी सेवा प्रदान करेगा। मरीज सुबह से ही लाइन में लगकर डॉक्टर से परामर्श लेने पहुँच रहे हैं। रविवार को दर्जनों मरीजों की भीड़ देखी गई।

डॉ. विनय कुमार एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के स्थायी सदस्य हैं। उनका पंजीयन संख्या BCMR/43193 है, जो उनकी चिकित्सकीय योग्यता को प्रमाणित करता है।

क्लिनिक प्रबंधक विट्टू यादव और भूपेंद्र यादव ने बताया कि, “जो मरीज इलाज के लिए अब तक पटना, दरभंगा या पूर्णिया जाने को विवश थे, उन्हें अब स्थानीय स्तर पर ही अनुभवी फिजिशियन की सेवा सुलभ हो गई है। यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।”

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!