राघोपुर संवाददाता;
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में रविवार को चोरों ने दो अलग अलग आपराधिक घटना को अंजाम देकर दो गाड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे सुपौल पुलिस को चुनोती दे दिया। दोनों मामले में पीड़ित ने राघोपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पहला मामला रविवार की संध्या का है जब सिमराही बाजार में मोहर्रम की जुलुश निकली हुई थी उसी समय थाना क्षेत्र के राधानगर वार्ड 3 निवासी मो शरीफ आलम अपना ग्लैमर बाइक संख्या बीआर 50 के 7902 से सिमराही बाजार आया था वह अपना बाइक जेपी चौक के समीप एनएच 27 किनारे एक दुकान के आगे खड़ी कर और उसको लॉक कर कुछ सामान का खरीदारी करने चला गया। उस समय वहां राघोपुर थाना की पुलिस सहित कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे। लेकिन चोर ने दर्जनों पुलिस पदाधिकारी के सामने से उक्त बाइक को चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। थक हारकर पीड़ित ने अपनी आखरी उम्मीद के साथ राघोपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी घर चला गया। वहीं रात्रि के करीब एक बजे सिमराही बाजार करजाइन रोड एनएच 106 किनारे स्थित सिएट टायर शोरूम के आगे खड़ी एक लग्जरी स्कार्पियो संख्या बीआर 1पीजे 7443 को चोरी कर लिया। जिस घटना का वारदात सिएट शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गया। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि किस तरह दो चोरों ने एक कार से उक्त स्थान पर पहूंचकर उक्त लग्जरी वाहन के चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें चोरों ने सबसे पहले गाड़ी का हॉर्न का तार काटा फिर गेट के लॉक को तोड़ दिया। उक्त फुटेज में चोरों का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में देखा गया कि चोरों ने उक्त लग्जरी वाहन को चोरी के ले जाने के लिए वहां करीब आधा घंटे से अधिक समय रुका लेकिन इस बीच उक्त स्थान से एक भी पुलिस की गश्त वाहन नहीं गुजरी, गुजरती तो घटना को रोका भी जा सकता है। मामले में पीड़ित स्कार्पियो मालिक बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहाता खुर्द निवासी विजय बहादुर सिंह ने आखरी उम्मीद के साथ राघोपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। विजय बहादुर सिंह ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि वह सिएट टायर शोरूम के ऊपर उसी मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता है, हर दिन की तरह रविवार को भी वह अपना उजला रंग का स्कार्पियो गाड़ी खड़ा कर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था सुबह जब पुनः अपने वाहन के पास पहुचा तो गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।
जानकारी देते पीड़ित ने बताया कि सुबह उन्होंने घटना की जानकारी राघोपुर थाना की पुलिस को दिया उसके बाद थाना के एसआइ जैनेंद्र झा ने मौके पर पहुचकर सीसीटीवी फुटेज जांच किया। उसके बाद उन्होंने थाना में लिखित शिकायत दर्ज किया।
खबरें और भी है…..





