राघोपुर संवाददाता;
राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को हुए पंचायत वार्ड उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। फिंगलास पंचायत के वार्ड 10 और हरिपुर पंचायत के वार्ड 6 में ग्राम पंचायत के सदस्य पद के लिए हुए मतदान में भारी उत्साह के बीच दो महिला और पुरुष प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवाथा के बीच प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में मतगणना का कार्य किया गया। जहां फिंगलास पंचायत के वार्ड 10 में दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। दो बूथों (115 और 115क) पर कुल 568 मत डाले गए। इसमें रुमला देवी को 327 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी गीता देवी को 241 वोट मिले। इस तरह रुमला देवी ने 86 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, हरिपुर पंचायत के वार्ड 6 में भी मुकाबला रोचक रहा। बूथ संख्या 223 पर मनोज कुमार को 151 और हरेराम मंडल को 157 वोट मिले। यहां हरेराम मंडल ने मात्र 6 वोटों के करीबी अंतर से जीत हासिल की।
वही हुलास पंचायत के वार्ड 10 के ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए एक उम्मीदवार मुंद्रिका देवी ने नामांकन कर के निर्विरोध जीत दर्ज किया है। जानकारी पंचायत निर्वाची पदाधिकारी सह राघोपुर बीडीओ प्रवीण कुमार ने दिया।
वही हुलास पंचायत के वार्ड 10 के ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए एक उम्मीदवार मुंद्रिका देवी ने नामांकन कर के निर्विरोध जीत दर्ज किया है। जानकारी पंचायत निर्वाची पदाधिकारी सह राघोपुर बीडीओ प्रवीण कुमार ने दिया।खबरें और भी है…..
Author: News Bihar Live
Post Views: 400





