राघोपुर संवाददाता;
राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 4 निवासी पारो देवी की बड़ी पुत्री महिमा कुमारी को बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनने के बाद पहली बार सिमराही पहुचने पर स्थानीय लोगों ने उसका नागरिक अभिनंदन किया। लोगों ने उनका नागरिक अभिनंदन इसलिए भी उत्साह के साथ किया कि कमजोर आर्थिक स्थिति रहने के बाद भी उनके माता ने कड़ी मेहतन मजदूरी से अपने बच्चे का पढ़ाई लिखाई करवाया। महिमा अपनी तीन बहन में सबसे बड़ी है। उनलोगों के पढ़ाई लिखाई का भार पूरी तरह उनकी माता पारो देवी पर रही, पिता विजय दास उनलोगों के पढ़ाई लिखाई के पूरी तरह विरोधी था फिर भी उनके माता ने अपने बच्चे के पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ा और आज महिला ने अपना मुकाम हासिल कर अपने माता व समाज का मान बढ़ाया है। महिमा की इस सफलता से न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे सिमराही के लिए गौरव का क्षण रच दिया। महिमा की मां पारो देवी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों के भविष्य के लिए दिहाड़ी मजदूरी कर घर चलाया और पढ़ाई का खर्च उठाया। बेटी की सफलता ने उनके वर्षों के संघर्ष को सार्थक कर दिया। महिमा की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को सिमराही में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मुखिया प्रो. बैजनाथ भगत, समाजसेवी प्रमोद कुमार सहित अन्य ने शामिल होकर महिमा को शॉल, माला, गुलदस्ता, डायरी और कलम भेंटकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी है…..
Author: News Bihar Live
Post Views: 2,845





