सुपौल: राघोपुर के हुसैनवाद में शौच के लिए निकली वृद्धा की नहर में डूबकर मौत, शव चंपानगर में चचरी के खंभे में फंसा मिला

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

सुपौल के राघोपुर थाना इलाके के चंपानगर पंचायत वार्ड संख्या 3 स्थित मधेपुरा उप शाखा नहर में रविवार सुबह एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रामबिशनपुर पंचायत के हुसेनावाद गांव वार्ड 10 निवासी स्व. बोकु मंडल की पत्नी घुइयां देवी (75 वर्ष) के रूप में हुई है।

मृतका का फाइल फोटो

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे नहर में बने बांस के चचरी के खंभे में एक महिला का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 और राघोपुर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शव निकालने की कार्रवाई किए बिना लौट गई। करीब ढाई घंटे बाद राघोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

इसी बीच मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकाल लिया। शव देखते ही मृतका के पुत्र अशेश्वर मंडल समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों के अनुसार, घुइयां देवी शनिवार रात करीब 2 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि वह नहर की ओर गई थीं।

सुबह नहर में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी है…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!