सुपौल: घरेलू विवाद में युवक ने पिया एसिड, गंभीर हालत में सुपौल रेफर

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

करजाइन थाना क्षेत्र के प्रमान्दपुर गांव में रविवार को घरेलू विवाद के बाद एक 21 वर्षीय युवक द्वारा एसिड पीने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक को गंभीर अवस्था में रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उसे सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार परमानंदपुर निवासी महादेव स्वर्णकार का पुत्र दीपक कुमार (21) ने पारिवारिक विवाद से आहत होकर एसिड पी लिया। इस घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर थी, इसलिए तत्काल सुपौल रेफर कर दिया गया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि युवक एसिड सेवन के कारण मुंह और पेट में अंदरूनी जलन की शिकायत कर रहा था। अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी। हालांकि परिजन युवक को सुपौल ले जाने की बजाय सिमराही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए।

इस संबंध में करजाइन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है, जानकारी लेकर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!