सुपौल: राघोपुर में खून से सना बरामदा – सोते युवक पर मौत का वार, गर्दन मरोड़कर फरार हुए कातिल।

SHARE:

राघोपुर संवाददाता:

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार देर रात राघोपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 लक्ष्मीपुर सायत गांव में अज्ञात अपराधियों ने 25 वर्षीय महेश कुमार पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया जा रहा है की अपराधियों ने उसके सिर पर वार करने के बाद गर्दन भी मरोड़ दी और मृत समझकर मौके से फरार हो गए। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पिता ने खून से लथपथ हालत में उसे चौकी के नीचे पाया। घटना के समय घर में पिता और दो भाभी मौजूद थे, लेकिन किसी को भी हमले की भनक तक नहीं लगी।

गंभीर हालत में महेश को पहले राघोपुर रेफरल अस्पताल, फिर सुपौल के निजी अस्पताल और अंततः नेपाल के बिराटनगर ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सिर की गंभीर चोट और अत्यधिक खून बह जाने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राघोपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं से लोग भय के साये में जी रहे हैं और पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

एसडीपीओ बीरपुर सुरेन्द्र कुमार ने मामले की जानकारी लेने की बात कही है।

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!