राघोपुर संवाददाता;
सुपौल जिले के नगर पंचायत सिमराही स्थित सिमराही बाजार में पहली बार श्री गणेश महोत्सव का आगाज बुधवार को बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में हुआ। इस अवसर पर शहर के दो स्थानों पर भव्य पूजा पंडाल और भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई।
मारवाड़ी धर्मशाला पिपराही रोड स्थित पूजा पंडाल में पंडित देवेंद्र झा एवं मुख्य यजमान बिशो साह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और स्वस्तिवाचन के साथ पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई। इसी क्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगारिया ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा नगर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

साथ ही वार्ड 13 अंतर्गत एनएच-106 किनारे सिंचाई विभाग निरीक्षण भवन के पास बने पंडाल में भी नियत समय पर पूजा-पाठ संपन्न हुआ। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश की भक्ति में लीन हो गए।
उद्घाटनकर्ता सचिन माधोगारिया ने कहा कि सिमराही में पहली बार आयोजित हो रहा यह महोत्सव ऐतिहासिक बन चुका है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है।
आयोजन समिति ने बताया कि पाँच दिवसीय इस महोत्सव में प्रतिदिन पूजा-पाठ के साथ भजन-कीर्तन, गंगा आरती, भक्ति जागरण तथा विसर्जन के दिन नगर भ्रमण, झांकी और ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा का आयोजन होगा।
मौके पर निगरानी टीम के बिंदी प्रसाद गुप्ता, अरविन्द कुमार मुन्ना, व्यापार संघ अध्यक्ष ललित जायसवाल, पूजा कमिटी के अध्यक्ष सानू जायसवाल, सानू माधोगारिया, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, चन्दन कुमार, सागर कुमार, अभिषेक बच्चन, सचिव विश्वजीत भगत उपसचिव ब्रजेश गुप्ता एवं पप्पू पोद्दार, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद चौधरी, सह कोषाध्यक्ष कुंदन विवेक, महताब चांद के साथ साथ सक्रिय सदस्य रिंकू भगत, कुंदन जायसवाल, चीकू गुप्ता, नीतीश जसवाल, मनीष चौधरी, अक्षय पोद्दार, अंकित रौनियर, सुमित चौधरी, मासूम गुप्ता, देवादित्य सेन, अशोक बाबा, रामविलास यादव, राधेश्याम साह सहित अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं……
Author: News Bihar Live
Post Views: 315





