राघोपुर संवाददाता;
सुपौल जिले के नगर पंचायत सिमराही वार्ड संख्या 13 अंतर्गत कोशी निरीक्षण भवन के सामने एनएच-106 किनारे बने पूजा पंडाल में गुरुवार को गणेश महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिनभर हजारों की संख्या में भक्त भगवान श्री गणेश के दरबार में पहुंचकर मत्था टेकते रहे और अपने एवं परिवार की सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना करते दिखे।
पूजा कमिटी की ओर से हर आगंतुक श्रद्धालु को प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। विशाल गणपति प्रतिमा का दर्शन कर लोग श्रद्धा से अभिभूत नजर आए। श्रद्धालुओं ने परिजनों संग पूजा-अर्चना कर विभिन्न प्रकार के चढ़ावे अर्पित किए।
पूजा कमिटी के मोनू कर्ण, प्रिंस झा, आनंद गुप्ता आदि ने बताया कि पांच दिवसीय यह महोत्सव 28 अगस्त से शुरू होकर 1 सितंबर तक चलेगा। इस आयोजन में नगर के श्रद्धालु पूरे उत्साह और सहयोग के साथ शामिल हो रहे हैं।
महोत्सव को सफल बनाने में पूजा कमिटी के प्रशांत आयुष वर्मा, सुधांशु गुप्ता, प्रिंस सिंह, आयुष वर्मा, हेमंत गुप्ता, सोनू गुप्ता, राहुल पासवान, शुभम राज, आलोक, कुणाल चौधरी, दिलखुश सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
खबरे और भी हैं….





