सुपौल : पीएम मोदी के जन्मदिन पर सिमराही में भाजपा नेताओं ने काटा केक, दी लंबी उम्र की शुभकामनाएं

SHARE:

राघोपुर संवाददाता:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत सिमराही स्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरीय के आवास पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम मोदी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरीय ने किया, जबकि अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री स्मृति कुमारी, नगर महामंत्री राजकुमार पोद्दार एवं प्रशांत आयुष वर्मा, दिलीप पूर्वे, गणेश मंगलम उर्फ चंदू दास, रमन झा, रिंकू भगत, शुभम राज, रोहित झा, किशोर दास, रेखा देवी, कविता देवी, श्यामसुंदर सरदार, शानवीर दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाले नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कहा की आज बड़ी संयोग की बात है की आज भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिवस और हमारे पीएम का जन्मदिवस एक दिन पड़ा है। कहा की जिस तरह भगवान विश्वकर्मा सृष्टि का रचना किए उसी तरह हमारे पीएम इस देश के विकास कर रहे है।

जिला मंत्री स्मृति कुमारी ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, महिलाओं और किसानों के लिए जो ऐतिहासिक योजनाएं चलाई हैं, उससे समाज का अंतिम व्यक्ति भी मुख्यधारा से जुड़ सका है। प्रधानमंत्री का जीवन देश सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है।

नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि मोदी जी ने भारत को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में राष्ट्रवाद की भावना और अधिक प्रबल हुई है। भाजपा कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और निरंतर सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!