सुपौल: दुख की घड़ी में सहारा बना यूनिटी क्लब सिमराही, शाहपुर पृथ्वीपट्टी में अग्निपीड़ितों को राहत

SHARE:

सरायगढ़ भपटियाही (सुपौल)

सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत में रविवार की संध्या लगी भीषण आग से लगभग 45 परिवार प्रभावित हुए, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों के समक्ष भोजन व रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई।
पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक संगठन यूनिटी क्लब सिमराही आगे आया। मंगलवार को यूनिटी क्लब सिमराही के बैनर तले सभी चिन्हित अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि आगलगी की इस घटना में कई परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं, जिन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता थी।
राहत किट में चावल, दाल, चूड़ा, आलू, तेल, प्याज, नमक, कंबल, त्रिपाल, साड़ी, कपड़ा सहित अन्य आवश्यक खाद्य व उपयोगी सामग्री शामिल की गई, जिसे पैकेट बनाकर पीड़ितों के बीच वितरित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विश्वजीत भगत के अलावा राधेश्याम भगत, सुभाष पांडेय, विप्लव भगत, जय शंकर चौधरी, विनय भगत, कुंदन विवेक, बालमुकुंद चौधरी, देवादित्य सेन, सतीश यादव, मंगेश सिंह, डॉ. तारिक अनवर, डॉ. भरत चौधरी, मुखिया सतीश पांडेय, रिंकू भगत, कुंदन चौधरी, अकरम राजा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस संबंध में यूनिटी क्लब के संरक्षण सदस्य ब्रिगेडियर प्रणव जयसवाल ने बताया कि यूनिटी क्लब वर्ष 2014 से लगातार मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कोरोना महामारी के दौरान भी संस्था द्वारा डोर-टू-डोर भोजन और दवाइयों की आपूर्ति की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अग्निपीड़ित परिवारों को राशन, कंबल और वस्त्र उपलब्ध कराए गए हैं तथा आगे भी हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास जारी रहेगा।
यूनिटी क्लब सिमराही की इस पहल से अग्निपीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है और क्षेत्र में संस्था के मानवीय प्रयासों की सराहना की जा रही है।

खबरें और भी हैं

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!