राघोपुर (सुपौल)।
राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत स्थित विश्वकर्मा चौक के समीप शनिवार की संध्या करीब साढ़े 7 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के छिट दुबियाही वार्ड संख्या 19 निवासी बाबूचंद मंडल (28 वर्ष) एवं संजीत कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बाबूचंद मंडल के पिता बोकू मंडल ने बताया कि वे लोग हुलास गुदरी हाट आए थे। देर हो जाने के कारण उनका पुत्र उन्हें हाट से घर ले जाने के लिए बाइक से आया था। इसी दौरान हाट के समीप पहुंचते ही एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी राघोपुर थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही राघोपुर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों युवक को उठाकर रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया।
ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि संजीत कुमार के दोनों पैर टूट गया हैं और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह कोमा में चला गया है। वहीं बाबूचंद मंडल का भी बायां पैर टूट गया है तथा सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि ट्रेक्टर की तलाश की जा रही है। बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं….




