सुपौल: राघोपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न, भक्तिमय माहौल में व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)।

चैती छठ महापर्व के चौथे दिन बुधवार को राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को दूसरा व अंतिम अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
नगर पंचायत सिमराही के वार्ड संख्या 13 स्थित छठ घाट पर बड़ी संख्या में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। व्रती देर रात से ही घाट के जल में खड़े होकर भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा करते रहे। जैसे ही सुबह करीब 6 बजे सूर्यदेव का उदय हुआ, घाट पर उपस्थित व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ अर्घ्य अर्पित करना शुरू कर दिया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने दउरा, कोनिया सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों के साथ भगवान सूर्य की आराधना की। घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
वहीं नगर पंचायत सिमराही के वार्ड संख्या 4 में भी व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया। पूरे क्षेत्र में छठ गीतों और पूजा-अर्चना से वातावरण गूंजता रहा।
चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व का समापन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया।

खबरें और भी है…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!