राघोपुर (सुपौल)
सुपौल जिले के नगर पंचायत सिमराही द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर विशेष आदेश जारी किया गया है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 31 मार्च 2026 को पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में मांस, मछली, खस्सी, पाठा, पाठी, मुर्गा आदि सभी प्रकार के मांसाहारी पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सिमराही द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि महावीर जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दिन सभी बूचड़खाने (बुचर खाना) भी पूरी तरह बंद रहेंगे। 
प्रशासन ने सभी संबंधित दुकानदारों और व्यवसायियों को निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए महावीर जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की बात कही है।
खबरें और भी है….




