राघोपुर;
राघोपुर थाना परिसर में गुरुवार को मुश्लिम समुदाय का महान पर्व ईद और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाली रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीएम बीरपुर नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार मंडल, सीओ रश्मि प्रिया, नगर पंचायत सिमराही के ईओ वीणा बैशाली सहित भारी संख्या में थाना क्षेत्र के लोग मौजूद थे।


बैठक को संबोधित करते एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि रमजान के समापन पर ईद और रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थित लोगों से थाना क्षेत्र में नवाज अदा करने वाले मस्जिद और ईदगाह का जानकारी लिया। उसके बाद उन्होंने रामनवमी के मौके पर मंदिरों में होने वाली धार्मिक कार्यक्रम के साथ साथ थाना क्षेत्र में निकलने वाली शोभा यात्रा और उसके रूट चार्ट का जानकारी लिया। इस दौरान एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार मंडल ने भी गणमान्य लोगों से पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ईद और रामनवमी के मौके पर हर चिन्हित स्थान ईदगाह, मस्जिद, एवं रामनवमी पूजा पंडाल सहित हर सार्वजनिक स्थान चौक चौराहे पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की तैनाती रहेगी। बताया कि इस दौरान सभी लोगों की सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है कानून तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। कहा कि इस दौरान डीजे के साथ साथ अश्लील व द्वीअर्थी गाना बजाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। कहा कि शोभा यात्रा में किसी को भी किसी भी तरह का अस्त्र लेकर जाने की अनुमति नहीं रहेगी साथ ही बाइक पर दो से अधिक को बैठाने पर कानूनी कार्यवाई के भागीदारी बनेंगे। इस दौरान थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा, और नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी देने की अपील की।

बैठक में व्यापार संघ सिमराही का अध्यक्ष ललित जायसवाल, पूर्व मुखिया बैद्यनाथ भगत, मुखिया प्रकाश यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में हर पर्व आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ मनाया जाता रहा है और आगे भी मनाया जाएगा। मौके पर शैलेन्द्र सिंह, अशोक कुमार भगत, प्रमोद साह, सुरेंद्र मंडल, मुखिया प्रकाश यादव, मनीष भगत, विनय कुमार भगत, उमेश कुमार गुप्ता, अभिनन्दन दास, विक्की भगत, डॉ तजमुल, गोपिकांत झा, कैलाश दास, बिनोद यादव, अताउर रहमान, विनोद अग्रवाल, सरपंच सुभाष कुमार, मित्तन यादव, मो हयूम, मो नसीम, मो अकरम राजा, भूपेंद्र यादव सहित अन्य गण्यमान मौजूद थे।
खबरें अभी और भी है…..
Author: News Bihar Live
Post Views: 597





