सुपौल संवाददाता
प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत करीमन टोला में गुरुवार शाम लगी आग के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आगजनी की इस घटना में छह घर जलकर राख हो गए।
जानकारी के अनुसार, निजामुद्दीन के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लगी, जिसने तेजी से आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलने पर बीरपुर से दमकल वाहन रवाना किया गया, लेकिन उसके देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर दमकल वाहन में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही, कर्मियों कुंदन कुमार, आलोक कुमार सिंह और सुजीत कुमार को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
मौके पर मौजूद बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह कर्मियों को बचाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेंद्र मंडल, थानाध्यक्ष प्रमोद झा और सीओ आशु रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
खबरें अभी और हैं…





