राघोपुर पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान अवैध पिस्टल के साथ एक व्यक्ति की किया गिरफ्तार

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

सुपौल जिले के राघोपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। जानकारी देते राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में पुलिस ने गद्दी चौक के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक को संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया गया। युवक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के रामबिशनपुर पंचायत के छपकि गांव वार्ड 5 निवासी सियाराम मंडल के पुत्र गोविन्द मंडल (35 वर्ष) के रूप में की गई। उसके बाद उसकी तलाशी लेने पर उसके कमर से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ, जिसमें दो जिंदा कारतूस मौजूद थे। इसके बाद उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसे थाना लाया गया। जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!