राघोपुर एनएच-106 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग जख्मी दो की स्थिति नाजुक

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से कुछ दूरी पर कोसी क्लोनिंग के आगे एनएच-106 पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक राघोपुर से सिमराही की ओर जा रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे। वहीं दूसरी बाइक सिमराही से राघोपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। कोसी क्लोनिंग के समीप दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

घायलों की पहचान कैमूर जिले के सराय निवासी हरिनारायण यादव के 24 वर्षीय पुत्र विकास यादव, छपरा जिले के बलूआ निवासी उपेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह तथा राघोपुर थाना क्षेत्र के सायत निवासी देवनारायण राउत के 24 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि विकास यादव और दीपक सिंह दोनों एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और एक ही बाइक पर सवार होकर राघोपुर से सिमराही की ओर जा रहे थे। वहीं, मोनू कुमार विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दीपक सिंह और मोनू कुमार की हालत गंभीर बताई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!