राघोपुर में करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत गैराज में काम करते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकचंद चकला गांव के पास एनएच 106 किनारे बुधवार की देर संध्या अपने गैराज में काम कर रहे एक व्यक्ति की बिजली की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राघोपुर पंचायत के वार्ड 3 निवासी बिमल मंडल के पुत्र राधेश्याम मंडल (28 वर्ष) के रूप में की गई। जानकारी अनुसार, राधेश्याम मंडल केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर के समीप अपने गैराज में गेहूं तैयार करने वाली मशीन में ड्रिल मशीन की सहायता से काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन व स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक राधेश्याम मंडल को दो पुत्री और एक पुत्र है। उधर घर पर उनके बच्चे और पत्नी को घटना की जानकारी मिलने पर सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

खबरें और भी है…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!