राघोपुर संवाददाता;
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबिशनपुर पंचायत स्थित हुसैनावाद गांव में बुधवार की देर रात्रि करीब 1 बजे तीन घर मे आग लगने से घर सहित घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मामले में पीड़ित ने राघोपुर थाना और सीओ राघोपुर को लिखित आवेदन दिया है।
आवेदन में पीड़ित मो० कादिर और उनके चाचा मो० मुर्शिद ने बताया है कि हादसे में उनके तीन घर सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति और पशुधन का नुकसान हुआ है। पीड़ित मो० कादिर ने बताया कि घटना की रात करीब 1 बजे उनकी पत्नी गुलशन स्वातुन और चार बच्चे घर के अंदर सो रहे थे, जबकि वह स्वयं किसी कार्यवश घर से बाहर थे। अचानक घर में आग लग गई। धुआं फैलने पर पत्नी की नींद खुली और बच्चों को लेकर वह किसी तरह बाहर निकलीं। शोर मचाकर उन्होंने आसपास के लोगों को जगाया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग दो घरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मो० कादिर के चाचा मो० मुर्शिद के घर तक पहुंच गईं और उनका घर भी एक जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में मो० कादिर के दो घर, उनके चाचा का एक घर, घर में रखे सभी जरूरी दस्तावेज, कपड़े, बैक पासबुक, राशन सामग्री, पांच बकरियां और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।
बताया कि घटना में मो कादिर का करीब दो लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। वहीं मो० मुर्शिद को भी करीब 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गण्यमान लोगों ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत मुवाबज देने का मांग किया है।
आवेदन में पीड़ित मो० कादिर और उनके चाचा मो० मुर्शिद ने बताया है कि हादसे में उनके तीन घर सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति और पशुधन का नुकसान हुआ है। पीड़ित मो० कादिर ने बताया कि घटना की रात करीब 1 बजे उनकी पत्नी गुलशन स्वातुन और चार बच्चे घर के अंदर सो रहे थे, जबकि वह स्वयं किसी कार्यवश घर से बाहर थे। अचानक घर में आग लग गई। धुआं फैलने पर पत्नी की नींद खुली और बच्चों को लेकर वह किसी तरह बाहर निकलीं। शोर मचाकर उन्होंने आसपास के लोगों को जगाया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग दो घरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मो० कादिर के चाचा मो० मुर्शिद के घर तक पहुंच गईं और उनका घर भी एक जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में मो० कादिर के दो घर, उनके चाचा का एक घर, घर में रखे सभी जरूरी दस्तावेज, कपड़े, बैक पासबुक, राशन सामग्री, पांच बकरियां और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।
बताया कि घटना में मो कादिर का करीब दो लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। वहीं मो० मुर्शिद को भी करीब 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गण्यमान लोगों ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत मुवाबज देने का मांग किया है।खबरें और भी है…
Author: News Bihar Live
Post Views: 236