सुपौल: कल चंपानगर पावर स्टेशन के सभी 11 केवी फीडर होंगे शटडाउन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, इस कारण चंपानगर, हुलास, हुसैनाबाद, धरहरा, राघोपुर एवं देवीपुर की आपूर्ति होगी प्रभावित।

SHARE:

राघोपुर संवाददाता:
मुख्य अभियंता पूर्व मध्य रेलवे के पत्र के आलोक में सोमवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। यह शटडाउन 132 केवी डबल सर्किट, 33 केवी राघोपुर, 33 केवी लालगंज एवं चंपानगर पावर हाउस से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों पर होगा। जानकारी अनुसार यह शटडाउन रेलवे द्वारा न्यू लाइन में नवनिर्मित टावर पर तार खींचने के कार्य को लेकर आवश्यक है। इस दौरान राघोपुर पावर स्टेशन को वैकल्पिक रूप से 33 केवी कटैया ग्रिड से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी, जिससे राघोपुर पावर स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडर की आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी।
वहीं दूसरी ओर, चंपानगर पावर स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण चंपानगर, हुलास, हुसैनाबाद, धरहरा, राघोपुर एवं देवीपुर पंचायत के कुछ हिस्से प्रभावित रहेंगे।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक तैयारी कर लें, कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं….
News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!