सुपौल:राघोपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ मनाया गया

SHARE:

राघोपूर (सुपौल)

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवनों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में शान से तिरंगा फहराया गया।
राघोपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख फिदा हुसैन ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत सिमराही में मुख्य पार्षद यशोदा देवी, व्यापार मंडल राघोपुर में अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल, डाक बंगला राघोपुर में जिला परिषद सदस्या कल्पना देवी, तहसील कचहरी सिमराही में अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया, सिमराही पुराने पंचायत भवन में वार्ड पार्षद कविता देवी, रेफरल अस्पताल सिमराही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम तथा राघोपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय द्वारा तिरंगा फहराया गया।
इसी क्रम में बालाजी ड्रग में वार्ड संख्या-8 के पार्षद प्रतिनिधि रिंकू भगत ने ध्वजारोहण किया। शैक्षणिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही में प्रिंसिपल अमित कुमार, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट विद्यालय सिमराही में विद्यालय चेयरमैन महादेव मेहता, टेकनिया वर्ल्ड स्कूल में डायरेक्टर अतुल वर्मा सहित द हिल्स पब्लिक स्कूल, पाटलिपुत्रा पब्लिक स्कूल एवं अन्य विद्यालयों में झंडोत्तोलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों में देशभक्ति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। ग्राम पंचायत हुलास में मुखिया अनिल सरदार, डुमरी में मुखिया गजेंद्र यादव, हरीपुर में मुखिया नोशी परवीन, देवीपुर में मुखिया रामचंद्र यादव, फिंगलास में मुखिया प्रकाश यादव तथा रामबिशनपुर में मुखिया शकुंतला देवी ने तिरंगा फहराया।
भीषण ठंड और घने कुहासे के बावजूद प्रातःकाल विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई, जिससे पूरा राघोपुर प्रखंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हर ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।

खबरें और भी है…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!