राघोपूर (सुपौल)
लायंस क्लब सिमराही, राघोपुर, गणपतगंज के तत्वावधान में सिमराही बाजार स्थित द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी नामक निजी विद्यालय परिसर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के दांत एवं आंखों की गहन जांच की गई। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों को दंत एवं नेत्र संबंधी बीमारियों, उनके कारणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।
मौके पर उपस्थित लायंस क्लब सिमराही, राघोपुर, गणपतगंज के अध्यक्ष सचिन माधोगरिया ने कहा कि बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा तभी उनका मानसिक और शैक्षणिक विकास संभव है। लायंस क्लब समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है और आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कैंप में लायंस क्लब के डॉ. विवेक कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. आनंद ने बच्चों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। वहीं डिस्ट्रिक्ट 322ई के एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार सरार्फ ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर विनय चांद ने लायंस क्लब का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंप से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। विद्यालय परिवार भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए सहयोग करता रहेगा।
इस अवसर पर लायंस क्लब सिमराही, राघोपुर, गणपतगंज के पूर्व अध्यक्ष ललित जयसवाल, उपाध्यक्ष सोनू पंसारी, नीरज कुमार पंसारी, कोषाध्यक्ष गोपाल पंसारी, विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार, सुबोध कुमार, आशीष कुमार, सचिन पंसारी, मंटू चांद, लायंस क्लब मधेपुरा के उपाध्यक्ष विकास सराफ, सदस्य राजीव सराफ, मयंक गुप्ता, देवादित्य सेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं…..



