राघोपूर (सुपौल)
नगर पंचायत सिमराही स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिनादास टोला में रविवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र साह एवं सहायक शिक्षक नुनूलाल मंडल के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। दोनों शिक्षक शनिवार को अपने-अपने पद से सेवानिवृत्त हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडलीय सचिव सह जिला वरीय उपाध्यक्ष, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ सुपौल, सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने की। समारोह में प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य किया। उपस्थित लोगों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, फूल-माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मौके पर जिला सचिव विवेकानंद सिंह, सीताराम पांडेय, बेदानंद प्रसाद, सुरेंद्र कुमार साह, नरेंद्र कुमार, प्रमोद चौधरी, राजनारायण जायसवाल, उमेश मंडल, दिवाकर जायसवाल, शंभु महासेठ, संतोष दास, प्रदीप यादव, ज्योति मिश्रा, ममता कुमारी, वार्ड पार्षद बबलू सादा, महादेव पांडेय, महेश्वर पांडेय, रामू पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का अध्यक्ष सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने किया।
खबरें और भी हैं….



