सुपौल: सिमराही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा बजट भाषण का लाइव प्रसारण

SHARE:

राघोपूर (सुपौल) 

केंद्रीय बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट भाषण का लाइव प्रसारण रविवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया के सिमराही बाजार स्थितआवासीय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट को जनहितकारी बताते हुए कहा कि इसमें किसान, युवा, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने बताया कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को राहत देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर सरकार का फोकस स्पष्ट रूप से नजर आता है। यह बजट हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
वहीं नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला है। इसमें किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार व कौशल प्रशिक्षण देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और एमएसएमई व स्टार्टअप सेक्टर को मजबूत करने के लिए अहम प्रावधान किए गए हैं। सड़क, रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी के विकास से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं राजकुमार पोद्दार, नगर उपाध्यक्ष रमन झा एवं विजय मंडल, शक्ति केंद्र प्रमुख सुमित महतो एवं कृष्णा दास, किशोर दास, शुभम राज सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट का समर्थन करते हुए इसे देश के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बताया।

खबरें और भी हैं….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!