सुपौल : तीन वर्षों बाद सिमराही नगर पंचायत में विकास कार्य शुरू, वार्ड 13 में सड़क निर्माण का शुभारंभ

SHARE:

सिमराही (सुपौल)

लगभग तीन वर्षों के लंबे इंतजार के बाद नगर पंचायत सिमराही में विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को वार्ड संख्या 13 में भी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद गोपीकान्त झा तथा समाजसेवी रामानंद चौधरी ने संयुक्त रूप से फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
बताया गया कि यह सड़क वार्ड 13 में अभिषेक होटल से लेकर रामानंद चौधरी के घर तक बनाई जा रही है। लंबे समय से सड़क की स्थिति जर्जर रहने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में हालात और खराब हो जाते थे, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती थी।
नगर पंचायत द्वारा स्वीकृत इस सड़क निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 81 हजार रुपये की राशि का एकरारनामा किया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
वार्ड पार्षद गोपीकान्त झा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वहीं समाजसेवी रामानंद चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है और आगे भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे।
इस अवसर पर जेई सचिन मिश्रा, गोपाल चौधरी, गुड्डू चौधरी, गणेश चौधरी, गणेश दास, रवि तिवारी, गौरव जायसवाल समेत वार्ड के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!