सुपौल : सिमराही में गणेश महोत्सव में भक्ति जागरण, पल्लवी झा के गीतों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

SHARE:

 

राघोपुर (सुपौल)

नगर पंचायत सिमराही के पिपराही रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में आयोजित श्री श्री 108 श्री गणेश महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। देवघर से पहुंचीं चर्चित गायिका पल्लवी झा ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति संगीत का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से हुईइसके बाद मंच पर पल्लवी झा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति शुरू की। जैसेजैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। भक्ति गीतों पर लोग झूमते और तालियां बजाते नजर आएदेर रात तक आयोजन स्थल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा

 

भक्ति जागरण का उद्घाटन वीरपुर एसडीएम विनय कुमार, समाजसेवी सचिन माधोगड़िया, पूर्व ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, विवेक जायसवाल, बिंदी गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कियाआयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग, समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

 

इस दौरान एसडीएम विनय कुमार ने कहा कि गणेश महोत्सव जैसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का काम करते हैं। इससे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

 

15 सितंबर से चल रहा छह दिवसीय महोत्सव

 

श्री गणेश पूजा समिति, नगर पंचायत सिमराही की ओर से मारवाड़ी धर्मशाला में 15 सितंबर से छह दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत गणेश पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा से हुई थी। दूसरे दिन बनारस से आए विद्वानों ने गंगा आरती की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और गणेश लीला का आयोजन हुआ

महोत्सव का समापन रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन और नगर भ्रमण के साथ होगा। इस दौरान भव्य रोड शो भी निकाला जाएगा। छह दिवसीय महोत्सव को लेकर सिमराही में लगातार उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं….

 

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!