एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भरा जोश, कहा- बिहार में अगली सरकार भी एनडीए की ही बनेगी

SHARE:

पीएम मोदी के झंझारपुर आगमन की तैयारियों को लेकर रणनीति तय, कार्यकर्ताओं से मिशन 2025 के लिए जुटने का आह्वान

सुपौल संवाददाता;

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित एक होटल परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पीएचइडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू, सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत, भाजपा-जदयू-लोजपा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मधुबनी दौरे को लेकर रणनीति तैयार करना और व्यापक तैयारियों की समीक्षा करना था।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दावा किया कि बिहार में अगली सरकार भी एनडीए की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र की स्थायी समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार लगातार गंभीर है और कई योजनाएं तेज़ी से कार्यान्वित की जा रही हैं। किसानों को राहत देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान अपनी निजी जमीन से मिट्टी निकालता है तो उस पर कोई रोक नहीं है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। हालांकि व्यवसायिक उद्देश्य से मिट्टी या बालू की खुदाई करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रचेगा।

कार्यक्रम में पीएचइडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मिथिलांचल के इस क्षेत्र में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम क्षेत्र को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिससे कोसी और मिथिला क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार आएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए शासन में सुपौल जिले में सड़क, बिजली, जल और आधारभूत संरचनाओं का अभूतपूर्व विकास हुआ है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर पंचायत से अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, विजय शंकर चौधरी (खोखा बाबू), रामकुमार राय, भाजपा जिला मंत्री स्मृति कुमारी, ममता झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, सिमराही नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महामंत्री प्रशांत वर्मा, राघोपुर मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, सहित जदयू नेता गोपाल चांद, नरेंद्र यादव, कमल यादव सहित और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!