सूढ़ी अधिकार महासम्मेलन की तैयारी को लेकर सुपौल में हुई अहम बैठक

SHARE:

बापू सभागार, पटना में 8 जून को होगा महासम्मेलन

राघोपुर संवाददाता;

अखिल भारतीय सूढ़ी (वैश्य) संगठन (बिहार) के बैनर तले आगामी 8 जून 2025 को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले सूढ़ी अधिकार महासम्मेलन की तैयारी को लेकर सुपौल के सिमराही स्थित देबू महासेठ के निज आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन प्रमंडल संयोजक सह पूर्व प्राचार्य सुनील कुमार नायक के नेतृत्व में किया गया जिसका अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक डॉ. वरूण कुमार ने की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक सुर में सूढ़ी जाति को अत्यंत पिछड़ा वर्ग  में शामिल करने की मांग को दोहराया। साथ ही समाज को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में समुचित भागीदारी दिलाने के लिए संगठित प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय संयोजक डॉ. वरुण कुमार, सह संयोजक सुनील गड़ाई, कोषाध्यक्ष बिष्णु प्रसाद महतो, प्रदेश प्रवक्ता पप्पू कुमार नायक, अवधेश भगत, नवल बाबू, एवं राजेश कुमार सहित कई प्रमुख नेताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

जिला स्तर पर उपस्थित पदाधिकारियों में जिला संयोजक दिलीप पूर्वे, सह संयोजक विकास आनंद, संतोष प्रधान, बिष्णुदेव महतो, तारकेश्वर प्रधान, बिष्णु महतो, पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश प्रधान, दीपक राउत, नवीन कुमार नायक, हरिओम कुमार, बबलू महतो, तथा रंजीत महासेठ शामिल थे।

सभी ने यह संकल्प लिया कि आगामी 8 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित सूढ़ी अधिकार महासम्मेलन में पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई