सुपौल :नपं सिमराही से 50 बच्चों का परिभ्रमण दल मिथिला हाट व बिदेश्वर स्थान के लिए रवाना

SHARE:

सिमराही (सुपौल)

सुपौल जिला के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 1 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपट्टी से 50 छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण दल मिथिला हाट और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिदेश्वर स्थान के लिए रवाना हुआ। इस परिभ्रमण का उद्देश्य बच्चों को मिथिला क्षेत्र की समृद्ध कला, संस्कृति और हस्तशिल्प से परिचित कराना था। परिभ्रमण दल को बीआरपी पंकज कुमार द्विवेदी तथा विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष उषा देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील कुमार कर रहे थे। इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार, राजू कुमार रजक, मनोज कुमार राम एवं शिक्षिका सिया कुमारी और अर्चना मल्लिक भी बच्चों के साथ मौजूद थे। जानकारी देते प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को पुस्तक आधारित ज्ञान के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में भी व्यावहारिक जानकारी मिलती है, जिससे उनके ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होती है।

खबरें और भी हैं…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!