सुपौल : सिमराही बाजार में बोलेरो का शीशा उखाड़ गैस सिलेंडर व स्टेपनी चोरी, लोगों में दहशत

SHARE:

सिमराही (सुपौल)

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित शांति नगर वार्ड 8 में बुधवार सुबह चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अज्ञात चोरों ने घर के आगे खड़ी बोलेरो गाड़ी का पिछला शीशा उखाड़कर उसमें रखा गैस सिलेंडर, स्टेपनी, जैक सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
पीड़ित गृहस्वामी सुभाष मेहता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि उनकी गाड़ी का पिछला शीशा उखड़ा हुआ है। पास जाकर देखने पर गाड़ी में रखा गैस सिलेंडर, स्टेपनी, जैक और अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता और भय का माहौल बन गया। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इधर, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी है…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!