स्कार्पियो की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

SHARE:

सुपौल ;

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पिपरा-सुपौल सड़क मार्ग पर निर्मली चौक के पास सुबह करीब 8:30 बजे घटित हुआ, जब तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने सड़क पार कर रहे बच्चे को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मकबूल मियां के पुत्र आरीफ (10) के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही पिपरा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और वाहन चालक की तलाश जारी है।

इधर, बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिलता, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने और जाम हटाने में जुटे हुए हैं।

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!