हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्र पर सिमराही बाजार में प्रभात फेरी निकाली गई

SHARE:

घर-घर भगवा ध्वज व दीप जलाने का आह्वान

राघोपुर;

हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर रविवार की अहले सुबह नगर पंचायत सिमराही स्थित गुलाब दास ठाकुरबाड़ी सह बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जहां भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। इस दौरान नगरवासियों से आग्रह किया गया कि वे चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के अवसर पर आज अपने घरों एवं दुकानों पर भगवा ध्वज फहराएं और संध्या में अपने अपने घरों में पांच दीप जलाकर पर्व की खुशियाँ मनाएं।

आयोजन से जुड़े निर्मल स्वर्णकार एवं संत अमरजीत ने बताया कि हिन्दू संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता एवं धार्मिक आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है।

नगरवासियों ने भी इस आह्वान का समर्थन किया और संकल्प लिया कि वे हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर अपने घरों को भगवा ध्वज से सजाएंगे और दीप जलाकर उत्सव को भव्य बनाएंगे।कार्यक्रम में भारी संख्या में नगर के लोगों ने भाग लिया।

खबरें और भी है…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!